boltBREAKING NEWS

अस्पताल में सफाई कराने की मांग को लेकर निगम आयुक्त को लिखा पत्र

अस्पताल में सफाई कराने की मांग को लेकर निगम आयुक्त को लिखा पत्र

भरतपुर BHN
जिला कांग्रेस कमेटी (अनुसूचित जाति विभाग) के निवर्तमान शहर उपाध्यक्ष गाविंद सिंह ने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर अस्पताल परिससर में सफाई कराने की मांग की है।
आयुक्त को लिखे पत्र में ङ्क्षसह ने कहा है कि जनाना अस्पताल परिसर स्थित जिला टीवी अस्पताल के मुख्य गेट पर गंदगी और कीचड़ तथा गंदे पानी का जमावड़ा कई महीनों से है जिससे बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। साफ सफाई की न तो अस्पताल के कर्मचारियों को चिंता है और न ही नगर निगम को। मुख्य रास्ते पर गंदगी की वजह से मरीजों व उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।